{"_id":"728199602eb619c643470dd495458742","slug":"will-reach-to-the-common-man-of-science-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी तक होगी विज्ञान की पहुंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी तक होगी विज्ञान की पहुंच
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 12 Feb 2016 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया एक बड़ा माध्यम हो सकता है।
विज्ञापन
इससे न केवल आम आदमी तक विज्ञान की पहुंच होगी बल्कि युवाओं के लिए भी विज्ञान की प्रसिद्धी आसान होगी।
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में चल रही विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन विशेषज्ञों ने यह बात कही।
झाझरा स्थित यूकॉस्ट में चल रही विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन ब्रेन स्टॉर्मिंग सेशन में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने में मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका पर बात हुई।
इस सत्र की अध्यक्षता विज्ञान लेखक देवेंद्र मेवाड़ी ने की। इस सत्र में बीजू नेगी, राजीव लोचन शाह, पी सुंदराजन तथा डॉ. वीर सिंह नेगी ने बतौर विशेषज्ञ अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल ने कहा कि मीडिया को आधुनिक संचार माध्यमों के बेहतर उपयोग से विज्ञान संचारीकरण व जन सामान्य में वैज्ञानिक चेतना उत्पन्न करने के लिए अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
सत्र का संचालन डॉ. बृजमोहन शर्मा एवं डॉ. कीर्ति जोशी ने किया। कांग्रेस में 16 विषयों कृषि विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जैव रसायन एवं सूक्ष्म जैविकी, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान आदि पर तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया।
इस मौके पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एचपी धामी, गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एएन पुरोहित, डॉ. विनय सिन्हा, प्रो. सिराजुद्दीन आदि मौजूद रहे।