फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Will boycott work if the accused are not arrested

दैनिक बीट सहायक से मारपीट पर तीन महिला वन गुर्जरों पर केस दर्ज

Mon, 01 Mar 2021 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Will boycott work if the accused are not arrested
विकासनगर। कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग की तिमली रेंज में तैनात कर्मचारियों ने दैनिक बीट सहायक के साथ हुई मारपीट के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। इसे लेकर सोमवार को कर्मचारियों ने तिमली रेंज कार्यालय धर्मावाला में बैठक की।
विज्ञापन

सहायक वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दीपक उनियाल ने बताया कि बीती 28 फरवरी को दैनिक बीट सहायक जीत सिंह अपने सहयोगी दीपक और संजीव के साथ अनुभाग अधिकारी अरुण कुमार जोशी के नेतृत्व में धौला बीट की गश्त पर थे। जहां उन्होंने कुछ गुर्जर महिलाओं को रोहिणी का पेड़ कटान करते हुए देखा। जब महिलाओं को रोका गया तो उन्होंने दैनिक बीट सहायक जीत सिंह पर लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके शरीर पर चोटें आईं। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी न होने पर तीन मार्च से कार्य बहिष्कार करने की बात कही। चौकी प्रभारी कुल्हाल पंकज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन महिलाओं के खिलाफ सरकारी कामकाज में बांधा समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। बैठक में जेपी नौटियाल, साधो सिंह गुसाईं, रूपराम, गौरव सिंह, राजेश कंडवाल, शाहरुख, मोहन दास और पदम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed