फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wild elephant killed delhi youth on the way of neelkanth mahadev temple rishikesh

महाशिवरात्रि पर नीलकंठ मंदिर से लौट रहे दिल्ली के युवक को हाथी ने उतारा मौत के घाट

Tue, 05 Mar 2019 01:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Mar 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
wild elephant killed delhi youth on the way of neelkanth mahadev temple rishikesh
elephant

महाशिवरात्रि पर्व पर ऋषिकेश स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर से लौट रहे दिल्ली निवासी दो युवकों पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुबह तीन बजे की है। जब नीलकंठ महादेव मंदिर से लौट रहे दिल्ली के दो शिव भक्त राजाजी नेशनल पार्क के बीच से गुजर रहे थे। घना अंधेरा होने के कारण उन्हें झाड़ी में छिपे जंगली हाथी का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


हाथी के हमले में दिल्ली करोल बाग निवासी 20 वर्षीय देशबंधु कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि प्रताप सिंह निवासी रामेश्वर नगर दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र अधिकारी दिनेश उनियाल कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने फायरिंग कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। मृतक का शव मॉर्चरी में रखा गया है। जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed