{"_id":"575ab1254f1c1b23379c6428","slug":"wild-boar-injured-three-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरीः जंगली सुअरों ने तीन को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरीः जंगली सुअरों ने तीन को किया घायल
ब्यूरो / अमर उजाला, लंबगांव (टिहरी)
Updated Fri, 10 Jun 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
जंगली सुअरों ने गांव में घुस कर तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी के प्रतापनगर ब्लॉक में रौणद रमोली के ग्राम भैंतला और पुजार गांव में जंगली सुअरों ने गांव में घुस कर तीन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
उन्हें सीएचसी चौंड में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार सुबह गाडाखाल के जंगल से आठ-दस जंगली सुअरों का एक झुंड भैंतला गांव में घुस गया। उन्होंने खेतों में काम कर रहे प्रताप सिंह पुत्र जबर सिंह, पुजारगांव की कमली देवी और हीरामणी को हमला कर जख्मी किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड पहुंचाया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन दरोगा बीडी आर्य और उनकी टीम ने एक सुअर को मार गिराया।
भैंतला की प्रधान रामी देवी और सुरेश आर्य ने विभाग से घायलों को मुआवजा देने की मांग की है। रेंज अधिकारी बीडी तिवाड़ी ने कहा कि घायलों को मानक के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन