{"_id":"6736567d5efa02a5fc04efe4","slug":"wife-was-given-poison-in-food-case-filed-against-husband-and-three-others-dehradun-news-c-5-1-drn1030-547659-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पत्नी को खाने में दिया जहर, पति समेत तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पत्नी को खाने में दिया जहर, पति समेत तीन पर मुकदमा
विज्ञापन
I
IIमायके में घर के बंटवारे में हिस्सा लेने की नियत से रंजिश रखने पर पति ने सास और ससुर के साथ मिलकर पत्नी को खाने में जहर मिलाकर दे दिया। खाना खाने पर पत्नी की हालत खराब हो गई। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
I
I
I
Iसहारनपुर निवासी फरमान अली ने पटेलनगर पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बहन की शादी सात साल पहले खालिद निवासी-ब्राहमणवाला के साथ हुई थी। एक महीने पहले खालिद ने उसकी बहन के ऊपर लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया था। इसमें वह बाल-बाल बची थी। आरोप है कि खालिद उनकी बहन पर सहारनपुर मायके में घर की सम्पत्ति के बटवारे में भाईयों के साथ-साथ बहनों को भी हिस्से की मांग का दबाव बना रहा था। उनकी बहन ने मायके के घर के बंटवारे में हिस्सा लेने से मना कर दिया। इसके बाद से ही खालिद उनकी बहन से रंजिश रखने लगा। इसके साथ ही खालिद और उनकी बहन के ससुर जाबिर, सास शाहिना भी नाराज रहने लगी। आरोप है कि 12 नवंबर को पति-सास-ससुर ने मिलकर षड्यंत्र के तहत खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। उनकी बहन ने खाना खाया तो सांस लेने में परेशानी हुई। यासमीन के परिजन सहारनपुर से दून पहुंचे तो पीड़िता बेशुध हालत में मिली। होश आया तो यासमीन ने बताया कि जान से मारने की नियत से खालिद व जाबिर और शाहिन ने साजिश रचकर खाने में जहर मिला दिया। पटेलनगर पुलिस ने शिकायत पर पीड़िता के पति खालिद, ससुर जाबिर और सास शाहिना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।I