फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wife took horrible step for mobile

महज एक मोबाइल के लिए पत्नी ने उठाया ऐसा कदम, खत्म हो गया परिवार!

Mon, 25 Dec 2017 01:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 25 Dec 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
wife took horrible step for mobile
मोबाइल पर बात - फोटो : सांकेतिक चित्र

मोबाइल के झगड़े ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। दंपति के बीच झगड़ा हुआ तो पति, पत्नी का मोबाइल लेकर चला गया।

विज्ञापन


पत्नी को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। उसके दुधमुंहे बेटे का दो दिन पहले ही पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। पति अंबाला से छुट्टी लेकर आया था। 
विज्ञापन


अंबिका बिहार कालोनी निवासी प्रेम सिंह की पत्नी नेहा सिंह (21) का एक साल का बेटा पारस रविवार दोपहर अपने दादा और दादी के पास खेल रहा था। नेहा कमरे के भीतर थी। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो घरवाले देखने गए। नेहा का कमरा अंदर से बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेहा की शादी फरवरी 2015 में प्रेम सिंह से हुई थी

wife took horrible step for mobile
प्रतीकात्मक तस्वीर
घरवालों के आवाज लगाने पर नेहा ने कहा कि उसने जहर खा लिया है। इस पर घबराए घरवालों ने किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर देखा तो नेहा बेहोशी की हालत में पड़ी थी।

उसे तुरंत बेस अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पूछताछ से पता चला कि नंधौर निवासी अमर सिंह रौतेला की बेटी नेहा की शादी फरवरी 2015 में प्रेम सिंह से हुई थी।
 

जन्मदिन के बाद पति-पत्नी में हुई ​थी कहासुनी

wife took horrible step for mobile
husband wife fight
शुक्रवार को नेहा के बेटे का पहला जन्मदिन था। अंबाला में नौकरी कर रहा प्रेम सिंह भी छुट्टी लेकर घर आया था।

पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि जन्मदिन के बाद पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। प्रेम पत्नी का मोबाइल लेकर गया था।

पुलिस ने इस मामले में मायके वालों को भी बुलाया है। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि इस मामले में मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed