जबरदस्ती बेटी की शादी कराने का विरोध कर रही थी पत्नी, पति ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
- गुस्से में आकर घर में रखे चारपाई के पाये से पत्नी पर बोला हमला।
- आरोपी पति की धरपकड़ में पुलिस जगह-जगह दे रही दबिश।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के हरिद्वार में पथरी क्षेत्र में बेटी की जबरन शादी का विरोध कर रही महिला को उसके पति ने पीट-पीटकर मार डाला। घटनास्थल से फरार होने में कायमाब रहे आरोपी पति की धरपकड़ में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। मृतका के भाई ने जीजा के खिलाफ बहन की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
क्षेत्र की सपेरा बस्ती निवासी रविनाथ भीख मांगकर जीवन व्यापन करता है। मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे वह अपने घर पहुंचा। इस दौरान उसने अपनी बेटी की शादी अपने एक परिचित से दीपावली के बाद कर देने की बात पत्नी से कही।
इसपर पत्नी ने उस युवक से बेटी की शादी कराने की बात से साफ इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दंपति के बीच नोंकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर गुस्साए रविनाथ ने घर में रखे चारपाई के पाये से पत्नी पर हमला बोल दिया।
सिर पर गहरी चोट लगने से बंतों (42) जमीन पर गिर गई। इधर घर के दूसरे कमरे में सो रहे बच्चों की नींद खुल गई। उन्होंने देखा कि मां जमीन पर बेसुध अवस्था में पड़ी हुई थी। वहीं पति मौके से फरार हो चुका था।
शोर सुनकर एकत्र हुए ग्रामीण जब तक बंतो को अस्पताल ले जा पाते तब तक उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसओ सुखपाल सिंह मान मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि आरोपी रविनाथ अपनी बेटी की शादी जिस युवक से कराना चाहता था, वह शराब पीने का आदी है।
इसलिए उसकी पत्नी इस शादी के खिलाफ थी। आरोपी के पांच बच्चे हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।