{"_id":"63e404a7d205700fc50edefa","slug":"wife-booked-for-murder-45-days-after-nris-death-dehradun-news-c-5-drn1037-72760-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: एनआरआई की मौत के 45 दिन बाद पत्नी पर हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: एनआरआई की मौत के 45 दिन बाद पत्नी पर हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक एनआरआई की मौत के 45 दिन बाद उनकी पत्नी और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। एनआरआई के 84 वर्षीय पिता का आरोप है कि बहू उनके बेटे को लंबे समय से खाने में धीमा जहर दे रही थी। इसी कारण 25 दिसंबर को उनकी मौत हो गई।
थानो गांव के रहने वाले प्रमोद वात्सल्य ने राजपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा विजय वात्सल्य अमेरिका में रहता था। वहां उसने शादी की हुई थी। ठीक से नहीं बनी तो अमेरिका में पत्नी के खिलाफ कोर्ट में केस किया। इसी बीच वर्ष 2008 में उसने दून आकर सुनीता से शादी कर ली। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। आरोप है कि सुनीता उनकी प्रॉपर्टी हड़पना चाहती है। लिहाजा खाने में धीरे-धीरे बेटे को जहर देना शुरू किया।
आरोप है कि इसके चलते पिछले साल 25 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। इस दौरान बेटे की उम्र 54 साल थी। कहा, सुनीता ने अपने साथियों संग जल्दबाजी में उसके शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुनीता के अलावा उसके साथी आदित्य और एक अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण दिल का दौरा आना बताया गया था। बताया गया था कि उसकी मौत उस वक्त हुई थी, जब वह अपने परिवार के साथ खाना खाने जा रहे थे। एसओ जितेंद्र चौहान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।