फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wife Beaten Husband in Office after Dispute in House in roorkee

घर पर लड़ाई के बाद गुस्से से लाल हुई पत्नी, ऑफिस पहुंचकर कर दी पति की धुनाई

Thu, 27 Feb 2020 06:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Feb 2020 06:32 PM IST
सार

  • दफ्तर में महिला ने बीच बचाव करने आए लोगों से भी की अभद्रता
  • द फ्तर में लगी भारी भीड़, पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला कराया शांत

विज्ञापन
Wife Beaten Husband in Office after Dispute in House in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

घर पर पति के साथ हुआ विवाद पत्नी को इतना नागवार गुजरा कि वह उसके दफ्तर पहुंची और खरी खोटी सुनाने लगी। पति ने विरोध किया तो पत्नी ने दफ्तर में ही उसकी पिटाई कर दी। बीच बचाव कराने आए दफ्तर के लोगों के साथ भी महिला ने अभद्रता की।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। मामला उत्तराखंड के रुड़की का है। जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कर्मचारी अपने परिवार के साथ सरकारी आवास में रहता है।
विज्ञापन


सरकारी आवास के पास ही कर्मचारी का दफ्तर है। बृहस्पतिवार की सुबह दंपति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद देख परिजनों ने किसी तरह दोनों को शांत कराया। इसके बाद कर्मचारी अपने दफ्तर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शांत किया मामला

लेकिन गुस्से से भरी बैठी पत्नी भी कुछ देर बाद पति के दफ्तर पहुंच गई और दूसरे कर्मचारियों के सामने ही पति को खरी खोटी सुनाने लगी। पति ने उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह हंगामा करती रही।

इस पर पति का पारा चढ़ गया। उसने पत्नी को रोकने की कोशिश की तो उसने दफ्तर में ही पति की पिटाई कर दी। बीच बचाव की कोशिश कर रहे कर्मचारियों से भी अभद्रता की। 

कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। यहां भी दोनों में जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी देकर दोनों को शांत किया। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि दोनों के बीच पारिवारिक विवाद हो गया था। दोनों को समझाकर घर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed