कोर्ट मैरिज करने पहुंचा शादीशुदा युवक, तभी वहां पहुंच गई उसकी पत्नी और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर पर इश्क का भूत सवार बुक्कनपुर गांव के एक शादीशुदा युवक को प्रेमिका से कोर्ट मैरिज करने के लिये रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचना महंगा पड़ गया। जानकारी मिलने पर पहुंची युवक की पत्नी और उसके मायके वालों ने तहसील स्थित कार्यालय में ही युवक और उसकी प्रेमिका की जमकर धुनाई कर दी।
हंगामा होने पर पहुंची पुलिस ने शादीशुदा युवक और उसकी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है। लक्सर के बुक्कनपुर गांव निवासी एक युवक शादीशुदा है। युवक ने खुद को कुंवारा बताकर लक्सर से सटे पथरी थाना क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध बना लिए।
युवक ने कोर्ट मैरिज करने की बात प्रेमिका से कही तो प्रेमिका भी इसके लिए तैयार हो गई। इसके बाद दोनों ने लक्सर के मैरिज रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी के लिए आवेदन कर दिया। शनिवार को प्रेमी जोड़ा रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचा था।
लेकिन शादी की कागजी कार्रवाई शुरू होने से पहले ही सूचना पाकर युवक की पत्नी अपने मायके के कुछ लोगों को साथ लेकर कार्यालय पहुंच गई। वहां उनकी युवक और उसकी प्रेमिका से पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई।
शोरगुल सुनकर पास के कार्यालय में मौजूद पुलिस उपाधीक्षक चंदन सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक और उसकी प्रेमिका को हिरासत में ले लिया और कोतवाली की पुलिस बुलाकर सुपुर्द कर दिया। सीओ बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।