फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wife Attack on her Husband with Knife in Domestic strife in roorkee

घरेलू विवाद में पत्नी को आया इतना गुस्सा कि पति पर धारदार हथियार से कर दिया हमला, भागकर बचाई जान

Fri, 27 Sep 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Sep 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
Wife Attack on her Husband with Knife in Domestic strife in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि मामला मारपीट तक जा पहुंचा। गुस्साई पत्नी ने पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पति ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


साथ ही कोतवाली पहुंचकर पुलिस को चोट के निशान दिखाते हुए पत्नी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शक्ति विहार कॉलोनी में एक दंपति रहता है। बुधवार की रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया।
विज्ञापन


विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट हो गई। इस बीच पत्नी के हाथों में धारदार चीज आ गई और उसने पति पर हमला कर दिया। पति ने किसी तरह घर से भागकर अपनी जान बचाई। पत्नी के डर से पति रातभर अपने घर न जाकर एक परिचित के घर पर जाकर सोया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी। साथ ही पत्नी को घर से बाहर निकालने की गुहार लगाई। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि दोनों पति-पत्नी का आपसी विवाद है। दोनों को समझाकर घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed