फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wife Abortion after In laws Beaten bahu for dowry and Husband Gives Triple talaq

दहेज के लालच में पति ने दिया तीन तलाक, ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाला, बहु का हुआ गर्भपात

Fri, 22 Nov 2019 05:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Nov 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
Wife Abortion after In laws Beaten bahu for dowry and Husband Gives Triple talaq
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के रुड़की में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ लिया। यही नहीं आरोप है कि ससुराल वालों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। मारपीट में महिला का गर्भपात भी हो गया।

विज्ञापन

 

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला सती निवासी शाइस्ता की शादी वर्ष 2018 में सहारनपुर के थाना चरथावल के दधेड़ू निवासी शादाब से हुई थी।

विज्ञापन

 

शादी में परिवार वालों ने भरपूर दान दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले और दहेज के लिए परेशान करने लगे। इतना ही नहीं दहेज में दो लाख की नगदी और एक कार की मांग करने लगे। विरोध करने पर शाइस्ता के साथ मारपीट की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाइस्ता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज मांगते रहे तो शाइस्ता के परिजनों ने एक लाख रुपये दे दिए, लेकिन वे दो लाख और कार मांगते रहे।


आरोप है कि इसी बीच ससुराल वालों ने बंधक बनाकर शाइस्ता को जान से मारने की कोशिश की। मारपीट में उसका गर्भपात हो गया। आरोप है कि इसी साल 25 मार्च को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से शाइस्ता मायके में ही रह रही हैं।

 

11 सितंबर को पति शादाब ने मोबाइल पर कॉल कर तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता ने बृहस्पतिवार शाम सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

 

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति शादाब के खिलाफ तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, सत्तार, फरीदा, शहजाद, दिलशाद, नौशाद और शाईन के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed