फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   why uttarakhand copy to up police said by DGP

उत्तराखंड के डीजीपी बोले, हम क्यों करें यूपी की नकल

Sat, 24 Jun 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Jun 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
why uttarakhand copy to up police said by DGP
uttarakhand dgp ma ganpati

उत्तरप्रदेश में योगी सरकार के प्रत्येक एसपी कार्यालय में एफआईआर काउंटर खोलने के आदेश पर उत्तराखंड पुलिस के डायरेक्टर जनरल एमए गणपति ने कहा कि उत्तराखंड में हर पीड़ित की एफआरआई दर्ज होती है। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस यूपी की नकल नहीं कर सकती है। डीजीपी ने यूपी सरकार की पहल की सराहना की।

विज्ञापन


उत्तरप्रदेश में अपराध का ग्राफ देश के अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है। यूपी के कई जिलों में पुलिस वालों से अपराधी से ज्यादा आम जनता डरती है। पीड़ित पक्ष थानों में जाने से कतराता है।
विज्ञापन


योगी सरकार ने पीड़ितों की एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रत्येक एसपी कार्यालय में एफआईआर काउंटर खोलने का शुक्रवार को फरमान सुनाया है। इसका आदेश भी हर जिला मुख्यालय को जारी हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजपी बोले, वैसे भी उत्तराखंड की पुलिस लोगों की मित्र है

why uttarakhand copy to up police said by DGP
uttarakhand police

यूपी की इस पहल की उत्तराखंड के डीजीपी एमए गणपति ने सराहना की है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तुलना में उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली में काफी फर्क है।

उत्तराखंड में थानों और पुलिस अधिकारियों तक आम जनता की डायरेक्ट अप्रोच है। वैसे भी उत्तराखंड की मित्र पुलिस है। राज्य के थाने एवं चौकियों में पहुंचने वाले हर पीड़ित का मुकदमा और फरियादी की सुनवाई होती है। ऐसी स्थिति में यूपी की नकल करने का कोई मतलब नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed