फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   While watching a screen, take your eyes off it for 20 seconds every 20 minutes and blink 20 times

Dehradun News: स्क्रीन देखते समय 20 मिनट में 20 सेकेंड के लिए नजर हटाएं, 20 बार पलकें झपकाएं

Sat, 15 Feb 2025 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
While watching a screen, take your eyes off it for 20 seconds every 20 minutes and blink 20 times
I
विज्ञापन

II- मोबाइल, कंप्यूटर में लगातार काम करने वालों को आंखों की देखभाल के लिए डॉ. सुशील ओझा ने रूल ऑफ ट्वेंटी को बताया अहम
I
I

I
I- हाई, लो ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को हो सकती हैं दिक्कतें, साल में एक बार जरूर करवाएं जांच
I
I डिजिटल युग में हर व्यक्ति का स्क्रीन टाइम (मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, कंप्यूटर देखने का समय) बढ़ गया है। लगातार स्क्रीन पर नजरे गड़ाए रहने से आंखों में जलन आदि समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आंखों की देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है। इसके लिए दून मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सुशील ओझा ने रूल ऑफ ट्वेंटी को अहम बताया। कहा कि स्क्रीन पर काम करते समय हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए आंखों को आराम देना चाहिए और 20 बार पलकें झपकानी चाहिए। इससे आंखों को आराम मिलेगा।
I
Iशुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में पहुंचे नेत्र रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. सुशील ओझा ने आंखों की देखभाल से संबंधित कई जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने कहा, कंप्यूटर पर काम करते समय कई बार हमारा इतना फोकस हो जाता है कि हम पलक झपकाना भूल जाते हैं। इसलिए रूल ऑफ ट्वेंटी का पालन करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने ब्लड प्रेशर और डायबिटीज रोगियों की आंखों में पड़ने वाले प्रभाव पर भी विस्तृत चर्चा की। कहा, आंखों में अचानक धुंधलापन महसूस होना या मात्र कुछ सेकंड के लिए अंधेरा छाना ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है।
विज्ञापन

I
I
I
I------------
I
Iये सावधानियां बरतें
I
I
I
I- काजल न लगाएं इससे आंसू निकलने का रास्ता बाधित होने का खतरा रहता है।
I
I- आंखें खुली रखकर मुंह नहीं धोना चाहिए खासकर साबुन लगाते समय जरूर बंद रखें।
I
I
I
I- आंखों पर पानी के छींटे मारने से बचें यदि जरूरी हो तो पानी की शुद्धता, पीएच वैल्यू का ध्यान रखें।
I
I- अगर रात में वाहन चलाते समय सामने से आने वाली लाइटों से परेशानी होती है तो नाइट विजन का चश्मे का प्रयोग करें।
I
I
I
I- 40 की उम्र के बाद हर व्यक्ति को नियमित जांच जरूर करानी चाहिए।
I
I------
I
I
I
Iप्लस नंबर है तो सुधर सकता है बच्चों की आंख का नंबर
I
Iडॉ. सुशील ओझा ने कहा कि बच्चों को यदि प्लस नंबर का चश्मा लगा है तो उसमें सुधार हो सकता है। अच्छी देखभाल करने से उम्र के साथ विजन सुधर सकता है। हर छह महीने में उनकी आंखों की जांच जरूर करानी चाहिए। बच्चों को एक घंटे से ज्यादा मोबाइल नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I----
I
Iबसंत ऋतु में बढ़ जाते हैं एलर्जी के लक्षण
I
I
I
Iडॉ. ओझा ने कहा कि एलर्जी के कारण भी आंखें लाल होती हैं। ये समस्या सबसे ज्यादा बसंत ऋतु में होती है। इस दौरान आंखों में एलर्जी के लक्षण बढ़ जाते हैं। इसमें फूलों के परागकण भी कारण बनते हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article