फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   When the team reached to seal the illegal construction, the owner sprinkled petrol

Dehradun News: अवैध निर्माण सील करने पहुंची टीम तो मालिक ने छिड़क लिया पेट्रोल

Sat, 24 Dec 2022 09:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
When the team reached to seal the illegal construction, the owner sprinkled petrol
अवैध निर्माण सील करने गई कैंट बोर्ड टीम इस दौरान आत्मदाह की कोशिश करते मकान मालिक अजय गुप्ता। स? - फोटो : DEHRADUN
प्रेमनगर में शुक्रवार को उस वक्त कैंट बोर्ड के कर्मचारियों और लोगों में भगदड़ मच गई, जब एक व्यक्ति ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। दरअसल, कैंट बोर्ड के अधिकारी यहां अवैध निर्माण को सील करने आए थे। जिसके विरोध में आरोपी व्यक्ति ने यह कदम उठाया। इस दौरान पेट्रोल के कुछ छींटे अधिकारियों पर भी पड़ गए, जिससे वे भी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
विज्ञापन

कैंट बोर्ड के अधिकारियों को काफी समय से प्रेमनगर के ओल्ड पोस्ट ऑफिस में अवैध निर्माण की शिकायत मिल रही थी। जिसका संज्ञान लेते हुए कैंट बोर्ड ने क्षेत्रीय निवासी आरोपी अजय गुप्ता को दो बार कारण बताओ नोटिस दिए। हालांकि, इसके बाद भी अवैध निर्माण जारी रहा। जिस पर गत बृहस्पतिवार को अंतिम नोटिस दिया गया और शुक्रवार को सुबह साढ़े 11 बजे कैंट बोर्ड की टीम निर्माण को सील करने पहुंच गई। इस दौरान टीम को अजय गुप्ता और महिलाओं का काफी विरोध झेलना पड़ा। इसके बाद भी कैंट बोर्ड की टीम नहीं रुकी और अपनी कार्रवाई जारी रखी। जिस पर आक्रोशित अजय गुप्ता ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और माचिस लेकर छत पर चढ़ गए। आननफानन में कर्मचारियों ने पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया। प्रेमनगर थाने की पुलिस ने किसी तरह अजय गुप्ता को काबू में किया और मामला शांत कराया। उधर, हंगामा बढ़ता देख कैंट बोर्ड की टीम बैरंग लोट गई। करीब दो घंटे तक हुए हंगामे के चलते कैंट बोर्ड के अधिकारियों और पुलिस के हाथ-पांव भी फूल गए थे।
विज्ञापन

----
केहरी गांव के अवैध निर्माण पर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई
केहरी गांव स्थित प्रतिबंधित क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक अवैध निर्माण किए गए हैं। कैंट बोर्ड यहां भी कई बार नोटिस भेज चुका है लेकिन इसके बावजूद निर्माण रुकने के बजाय और हो रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद कैंट बोर्ड यहां कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कैंट बोर्ड ने पुलिस फोर्स बुलाई थी। पुलिस की तत्परता की वजह से अजय गुप्ता को बचाया गया। उन्होंने पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया था।
- प्रदीप बिष्ट, थानाध्यक्ष प्रेमनगर
----
भवन स्वामी को निर्माण रोकने के लिए पूर्व में छावनी अधिनियम के तहत नोटिस दिए गए थे। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। जिस पर भवन को सील करने का नोटिस दिया गया। कैंट बोर्ड की टीम निर्माण सील करने पहुंची तो परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। इन पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-अभिनव सिंह, सीईओ कैंट बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed