{"_id":"68570108b0c399c0020d9397","slug":"when-stopped-from-following-girls-tourists-from-punjab-attacked-dehradun-news-c-5-1-drn1031-721329-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: युवतियों का पीछा करने से रोका तो पंजाब के पर्यटकों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: युवतियों का पीछा करने से रोका तो पंजाब के पर्यटकों ने किया हमला
विज्ञापन
Iचार पर्यटकों ने की स्थानीय लोगों से मारपीट, धारदार हथियार से हमला कर तीन को किया घायल
I
Iपंजाब से घूमने आए पर्यटकों ने स्थानीय युवतियों का पीछा किया। कुछ लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें बच्चन सिंह, अंकित और राकेश को चोटें आई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो पर्यटकों को गिरफ्तार कर लिया और दो लोग फरार होने में कामयाब हो गए।I
Iप्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि अशीष पंवार निवासी बीरा गांव टिहरी गढ़वाल ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी है। इसमें बताया कि कैंपटी टैक्सी स्टैंड के पास चार पर्यटक स्थानीय लड़कियों का पीछा कर रहे थे। पर्यटकों को रोका गया तो उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल में करण और मनीष कुमार निवासी साकुड जालंधर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंस और शुभम फरार हो गए हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। कोतवाल ने बताया कि चारों युवक पंजाब से मसूरी घूमने आए थे। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि आरोपी पर्यटक मौके से भाग गए और उनको पुलिस ने लाइब्रेरी चौक पर पकड़ा।I
Iस्कूल से लौट रही छात्राओं का कर रहे थे पीछाI
Iशिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी बहन अपनी सहेलियों के साथ स्कूल से घर आ रही थी। इसी दौरान कैंपटी रोड पर पर्यटकों ने उनका पीछा किया और उन पर गलत इशारे करने लगे। जब स्थानीय लोगों ने पर्यटकों को रोका तो पर्यटकों ने उनके साथ हाथापाई कर दी। इसके बाद चार पर्यटकों में से एक ने धारदार चाकू से उनके तीन लोगों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
I
Iविरोध में उतरे लोगI
Iपर्यटकों द्वारा स्थानीय लोगों पर हमला करने की घटना का विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों ने चारों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मसूरी टैक्सी एसोसिएशन के सचिव राकेश कोटाल ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं। पुलिस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा, घटना के आरोपियों को पुलिस गाड़ी में ले जा रही है, जबकि घायलों को पैदल इलाज के लिए जाना पड़ रहा है।I