फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   When stopped from cutting a tree, he attacked with an axe.

Dehradun News: पेड़ काटने से रोका तो कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

Tue, 02 Apr 2024 02:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
When stopped from cutting a tree, he attacked with an axe.

विज्ञापन
सेलाकुई। सहसपुर थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव में पेड़ काटने पर दोनों पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी और पाठल से हमला कर दिया। घटना में एक युवती समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


तहरीर में नूरजहां निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर ने कहा कि उनकी भूमि गांव में नदी किनारे हैं। वहां आम और यूकेलिप्टस के पेड़ खड़े थे। आरोप लगाया कि बीते रविवार की दोपहर गांव के रहने वाले कुर्बान, उसकी पत्नी खेरुन निशा, पुत्री खुशनसीब, पुत्र मूसा इस्माइल और उमर पेड़ों को काट रहे थे। जानकारी होने पर पति मासूम मौके पर पहुंचे। उन्होंने विपक्षियों को पेड़ काटने से रोका तो विवाद होने लगी। इस पर कुर्बान, उसकी पत्नी, पुत्री और पुत्रों ने धारदार हथियार और डंडों से पति हमला कर दिया। उन्हें बचाने के लिए पुत्री मेहराज और पुत्र मुर्सलीन और मुंतजीर मौके पर पहुंचे। विपक्षियों ने उन पर भी पाठल और कुल्हाली से हमला कर दिया। बताया कि पति मासूम के हाथ फेक्चर हो गया है। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि विपक्ष के पांच लोगों पर केस दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक विनय मित्तल को सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed