फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Welcome to BJP President JP Nadda

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हुआ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत

Mon, 27 Dec 2021 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Welcome to BJP President JP Nadda
03 भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। - फोटो : RISHIKESH
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद नड्डा का काफिला देहरादून के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन

रविवार को करीब सुबह 10.30 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी की। इस दौरान पूर्व दर्जाधारी करन बोरा, मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण रावत, मनवर नेगी, पंकज शर्मा, प्रेम पुंडीर, दीपक नेगी, दिनेश सजवाण, प्रदीप नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
चुनावी रणनीति तय करने में निर्णायक होगा अध्यक्ष का दौरा
मेयर अनीता ममगाईं ने जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन हमेशा ही पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहता है। उन्होंने इस बार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा मिशन 2022 में पार्टी की रणनीति तय करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। संवाद
विज्ञापन

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
संविदा और बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक सूत्री मांग का ज्ञापन देकर नर्सिंग भर्ती वर्षवार करने की मांग की। कहा कि राज्य में नर्सेज की भर्ती लंबित पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर महासंघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन दिया। संगठन के प्रदेेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण ने बताया कि पिछले एक साल से नर्सेज की भर्ती लंबित है। उन्होंने बताया कि उनकी एक सूत्री मांग है कि नर्सेज की भर्ती वर्षवार की जाए जैसा कि फार्मेसिस्ट और एएनएम की जाती है। विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता से पहले भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए। बताया कि इस संबंध में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी ज्ञापन प्रेषित किया गया है। ज्ञापन देने वालों में रवि सिंह, नीरज, पुष्कर सिंह, दीपक सिंह, महिपाल सिंह कृषाली आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed