फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wednesday night was coolest night of the season.

बुधवार की रात बनी दून की सबसे सर्द रात

Fri, 25 Dec 2015 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 Dec 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
wednesday night was coolest night of the season.

राजधानी में बुधवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। रात को तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे 3.6 डिग्री पर पहुंच गया। प्रदेश में मुक्तेश्वर में तापमान माइनस में पहुंच गया है जबकि टिहरी में रात का तापमान 0.2 डिग्री तक गिर गया है। तमाम जगहों पर तापमान में गिरावट का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे शीतलहर का प्रकोप रहने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


प्रदेशभर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कई जगहों पर रात को पाला पड़ने की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट आई है। मौसम विभाग ने मुक्तेश्वर और टिहरी में दिन और रात के तापमान के बीच आठ डिग्री से भी कम का अंतर रिकॉर्ड किया है। राजधानी में भी दोपहर तक धूप निकलने के बाद ठंडी हवाओं से शाम को तापमान गिरकर 13.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि रात को पाला पड़ने की वजह से आगामी 48 घंटे के लिए शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी में मौसम साफ रहेगा। रात को तापमान तीन डिग्री से भी नीचे जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में देखें प्रदेश में तापमान की बड़ी हलचल

wednesday night was coolest night of the season.

शहर ==== अधिकतम ==== न्यूनतम
देहरादून == 18.6 ======= 3.6
पंतनगर == 21 ======== 2.3
मुक्तेश्वर === 10 ======== -2.4
नई टिहरी == 10.2 ======  0.2

राजधानी में तापमान की चाल
सुबह 8.30 बजे : 5.0 डिग्री
पूर्वाह्न 11.30 बजे : 13.8 डिग्री
दोपहर 2.30 बजे : 17.2 डिग्री
शाम 5.30 बजे : 13.8 डिग्री

संभलकर निकलें घर से
अगर आप सुबह को मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं तो संभलकर निकलें। अगर खुले मुंह दौड़ लगाई तो शरीर को इसका बड़ा नुकसान हो सकता है। पूरा शरीर अच्छी तरह से गर्म कपड़ों से ढककर ही बाहर निकलें। चिकित्सकों के मुताबिक बारिश न होने की वजह से इस वक्त की सूखी ठंड शरीर के लिए ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है। लिहाजा, ऐसे मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। हो सके तो शाम को आठ बजे के बाद सुबह आठ बजे तक खुले आसमान में निकलने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed