{"_id":"610c3ba78ebc3eb9e057e412","slug":"website-developer-cheated-by-cyber-thugs-city-news-drn3866531103","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: वेबसाइट डवलेपर को ही साइबर ठगों ने लगा दिया चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देहरादून: वेबसाइट डवलेपर को ही साइबर ठगों ने लगा दिया चूना
Fri, 06 Aug 2021 11:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:20 AM IST
सार
मले में आदित्य दीक्षित ने पुलिस को शिकायत की है। दीक्षित वेबसाइट डेवलपर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों एक फोन आया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर ठगों ने एक वेबसाइट डंवलपर को चूना लगा दिया। ठगों ने डिस्काउंट रेट पर मोबाइल दिलाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन
मामले में आदित्य दीक्षित ने पुलिस को शिकायत की है। दीक्षित वेबसाइट डेवलपर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों एक फोन आया था। फोन करने वाले ने कहा था कि अमेजन पर 80 प्रतिशत डिस्काउंट रेट पर सामान मिल रहा है। चूंकि, इस तरह की डील आती रहती हैं तो दीक्षित भी उसकी बातों में आ गए। बात आईफोन खरीदने पर हुई।
इसके लिए गत 13 जुलाई को करीब 13 हजार रुपये आदित्य के खाते में ट्रांसफर किए और पांच हजार रुपये नकद दिए। पांच दिन बाद एक ई-मेल का स्क्रीनशॉट व्हाट्सअप पर आया। इसमें लिखा था कि दो दिन में मोबाइल की डिलीवरी हो जाएगी।
विज्ञापन
तय तिथि पर जब मोबाइल नहीं आया तो उन्होंने फोन किया, लेकिन फोन बंद था। ई-मेल के स्क्रीनशॉट में जिस डिलीवरी ब्वाय का नंबर था उसका नंबर भी बंद निकला। अब तक उनके पास न मोबाइल आया और न ही पैसे।
विज्ञापन