{"_id":"58f3778b4f1c1b1a744708dc","slug":"weather-will-hot-continue-till-21-april-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में 21 अप्रैल तक तेज धूप और गर्मी करेगी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में 21 अप्रैल तक तेज धूप और गर्मी करेगी परेशान
ब्यूरो/ अमर उजाला,देहरादून
Updated Sun, 16 Apr 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हफ्ते की शुरूआत तेज धूप और गर्मी के साथ होने जा रही है। शुक्रवार 21 अप्रैल तक लोगों को तेज धूप, गर्मी और उमस परेशान करेगी। सोमवार और मंगलवार को तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। उसके बाद शुक्रवार तक तापमान में कोई अंतर नहीं आएगा।
विज्ञापन
रविवार को प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में तेज धूप खिली रही। इससे मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पहाड़ों में भी पारा चढ़ने लगा है। रविवार को राजधानी देहरादून समेत आस-पास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और मंगलवार को 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
उसके बाद बृहस्पतिवार तक अधिकतम तापमान में कोई अंतर नही आएगा। शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ फुहारें भी पड़ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को भी लगभग सभी क्षेत्रों में तेज धूप खिली रहेगी। पहाड़ों में भी धूप खिली रहेगी। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में उमस और गर्मी ज्यादा परेशान करेगी।
विज्ञापन