फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather will change from mountain to plains, Uttarakhand weather Update

मौसम: राहत भरे हो सकते हैं अगले 48 घंटे, पहाड़ से लेकर मैदान तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए कहां हैं बारिश के आसार

Wed, 13 Apr 2022 10:49 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 13 Apr 2022 10:49 AM IST
सार

अगले दो दिन तक पहाड़ से मैदान तक धुंध छाए रहने के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। मौसम के बदले मिजाज के चलते अगले 48 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ पर तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
weather will change from mountain to plains, Uttarakhand weather Update
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

गर्मी की तपिश झेल रहे प्रदेशवासियों के लिए अगले 48 घंटे तक राहत भरे हो सकते हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, दक्षिण से आ रही नम हवा के चलते दो दिन तक पहाड़ से मैदान तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पांच पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

 

कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। पर्वतीय इलाकों के साथ ही राजधानी समेत मैदानी इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक, देश के दक्षिणी इलाकों से आने वाली हवा के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिला है।

विज्ञापन

 

फिलहाल मौसम का बदला मिजाज अगले 48 घंटे तक देखने को मिलेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और पर्वतीय इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ही तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि मौसम के बदले मिजाज के चलते अगले 48 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ पर तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन दो दिन बाद स्थितियां फिर पूर्ववत हो जाएंगी और चटख धूप निकलने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

ये भी पढ़ें...आयुर्वेद विवि में हुए भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों की जांच: हरक सिंह रावत सहित पूर्व कुलपति, कुलसचिव पर कस सकता है शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed