फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather warning for 24 hours in uttarakhand on 2 june

Alert! अगले 24 घंटे संभलकर रहें, बारिश के साथ तेज आंधी और ओलावृष्टि के आसार

Sat, 02 Jun 2018 08:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 02 Jun 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
Weather warning for 24 hours in uttarakhand on 2 june
rain in uttarakhand

शुक्रवार को उत्तराखंड में में मूसलाधार बारिश के बाद मौसम विभाग ने फिर से अगले 24 घंटे के दौरान तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके तहत कई स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन


खराब मौसम में लोगों को बचकर रहने की सलाह भी दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को प्रदेश में कई जगहों पर तेज हवाएं चलीं। राजधानी सहित कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश-आंधी की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

Weather warning for 24 hours in uttarakhand on 2 june
rain in dehradun

इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अब आगामी 24 घंटे में प्रदेश में तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, प्रदेशभर में शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने ताजा बारिश को मानसून पूर्व की बारिश बताया है और अगले 24 घंटों के भीतर कहीं-कहीं ओलावृष्टि एवं 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी आने की संभावना जताई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पांच जून से दस जून तक झमाझम बारिश होगी। उन्होंने कहा कि 15 से 25 जून के बीच मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed