फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather Uttarkashi Rain stops forest fires two injured due to falling trees in Ganganadi

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: बारिश से जंगलों की आग शांत, कई स्थानों पर तूफान से हुआ नुकसान, पेड़ गिरने से दो घायल

Wed, 13 Apr 2022 07:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 13 Apr 2022 07:00 PM IST
सार

देर शाम हुई बारिश ने जहां आम लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं जंगलों की आग शांत होने से वन विभाग को भी सुकून मिला। लेकिन बारिश से पूर्व आया तूफान लोगों के लिए आफत बना।

विज्ञापन
weather Uttarkashi Rain stops forest fires two injured due to falling trees in Ganganadi
बारिश के पूर्व तूफान से गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद क्षेत्र में देर शाम हुई बारिश ने जहां आम लोगों को गर्मी से राहत दी वहीं जंगलों की आग शांत होने से वन विभाग को भी सुकून मिला। लेकिन बारिश से पूर्व आया तूफान लोगों के लिए आफत बना। बड़कोट क्षेत्र में तूफान से चीड़ का पेड़ गिरने से दो लोग घायल हुए। वहीं कार्यालय भवन को भी नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन


बुधवार देर शाम हुई तेज बारिश ने वन विभाग को राहत महसूस कराई। पिछले कई दिनों से जंगल धधक रहे थे। तेज बारिश के चलते वनों में लगी आग शांत हो गई। साथ ही जंगलों की आग से फैली धुंध भी साफ हो गई। वहीं लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। लेकिन कई स्थानों पर बारिश से पूर्व तेज आंधी तूफान भी आया।

विज्ञापन

बड़कोट के गंगनाणी क्षेत्र में आंधी तूफान से चीड़ का पेड़ टूटकर चारधाम सड़क परियोजना के निर्माण एजेंसी कार्यालय भवन के ऊपर गिरा। जिससे ऑल वेदर सड़क परियोजना निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर कादिर अहमद व अलीन खान घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी बड़कोट लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। सीएचसी बड़कोट के डॉ. पवन ने बताया कि अहमद के पैर में सूजन व अलीन खान के कान से खून बह रहा था।

वहीं मातली में आईटीबीपी के एक भवन की टीन शेड उड़ने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई। हालांकि, आईटीबीपी के अधिकारियों ने इस प्रकार की किसी भी घटना से साफ इनकार किया। चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में हुई तेज बारिश से जंगलों की आग शांत हो गई है।

जंगलों की आग को वन विभाग के कर्मियों ने काफी हद तक नियंत्रित कर लिया था। बारिश आने से आग पूरी तरह से शांत हो गई है। पुनीत तोमर, डीएफओ, उत्तरकाशी वन प्रभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed