फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Update Uttarakhand : Temperature will Increase From 5th February

उत्तराखंड मौसम अपडेट: धूप खिलने से बढ़ रहा पारा, पांच फरवरी से मौसम में बढ़ेगी गर्मी

Tue, 04 Feb 2020 01:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Feb 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
Weather Update Uttarakhand : Temperature will Increase From 5th February
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

राजधानी देहरादून समेत आसपास के इलाकों में धूप खिलने से अब मौसम गरम होने लगा है। सुबह कुछ इलाकों में कोहरा छाया रहा तो कहीं धूप के साथ सुबह की शुरुआत हुई। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।  जबकि पांच फरवरी से आसमान साफ रहने के साथ ही मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन


चमोली जिले के 42 गांव अभी भी बर्फ से प्रभावित
दिसंबर से लगातार हो रही भारी बर्फबारी से चमोली जिले के करीब 42 गांव अभी भी प्रभावित हैं। अत्यधिक ऊंचाई वाले गांवों में बर्फ अधिक होने से लोगों को जरूरी सामान जुटाने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन गांवों में चारापत्ती का भी संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशीमठ ब्लॉक के 23 गांव, दशोली ब्लॉक के चार, थराली के 11 और घाट के चार गांव अभी बर्फबारी से प्रभावित हैं। वहीं जोशीमठ ब्लॉक के बैनाकुली और हनुमानचट्टी में बिजली आपूर्ति बाधित है। इसके अलावा गोपेश्वर-चोपता मार्ग अत्यधिक बर्फबारी के चलते बंद पड़ा है। 

सीएमओ डा. केके सिंह का कहना है कि बर्फ से प्रभावित गांवों में गर्भवती महिला के फंसने जैसा कोई मामला अभी जिले में नहीं आया है। एएनएम को बर्फ से प्रभावित गांवों में विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कोई मामला आता है तो महिला को समय पर अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी केएल शाह का कहना है कि बर्फबारी से पहले ही संभावित क्षेत्रों के गोदामों में पर्याप्त राशन की व्यवस्था कर दी गई थी।

उत्तरकाशी में 48 गांव डेढ़ माह से बर्फ में कैद 

उत्तरकाशी में इस बार सर्दियों में कई दौर की बर्फबारी के चलते जनपद में ऊंचाई वाले करीब 48 गांव करीब डेढ़ माह से बर्फ से ढके हैं। प्रशासन भले ही बर्फ से ढके जिले के सभी मोटर मार्गों पर यातायात बहाल होने का दावा कर रहा हो, लेकिन ऊंचाई वाली करीब आधा दर्जन सड़कों पर यातायात बर्फ व पाले से आज भी जोखिमभरा बना हुआ है। यही नहीं गांवों के पैदल मार्ग भी खतरनाक हो गए हैं। 

गंगोत्री घाटी में उपला टकनौर क्षेत्र के साथ ही पिलंग, जौड़ाव, नौगांव प्रखंड में गीठ पट्टी, स्योरी फलपट्टी एवं धारी कफनौल, पुरोला प्रखंड में सर बडियार, मोरी प्रखंड में पर्वत क्षेत्र के गांव बर्फ से पटे हैं। बीते दो दिन से चटक धूप के साथ मौसम खुशगवार होने पर प्रशासन ने यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे समेत सभी सड़कों पर यातायात बहाल कर लिया है। सांकरी-तालुका मोटर मार्ग पेड़ गिरने और जखोल-फिताड़ी मोटर मार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध है।

गंगोत्री हाईवे पर सुक्की से आगे के साथ ही हर्षिल-मुखबा, कमद-अयांरखाल, राड़ी-कूवां-कफनौल, फूलचट्टी-जानकीचट्टी, हनुमानचट्टी-खरसाली आदि ऊंचाई वाली सड़कों पर बर्फ व पाले से वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि गंगोत्री हाईवे हर्षिल से आगे अवरुद्ध है। बर्फबारी शुरू होने से पहले ही दूरस्थ गांवों तक खाद्यान्न का एडवांस कोटा पहुंचा दिया था। सभी गांवों में बिजली एवं पेयजल व्यवस्था सुचारु हैं। नवंबर में ही दूरस्थ गांवों में कुल 146 गर्भवती महिलाएं चिह्नित की गई थीं। इनमें से अधिकांश पहले ही सुविधायुक्त प्रसव केंद्रों के आसपास ठहरी हैं, जबकि गांवों में ही रह रही गर्भवती महिलाएं आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed