फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Update: temperature today, Children and elderly affected by diarrhea, heat wave effect will remain for few more days

Weather: गर्मी से हर कोई बेहाल, बच्चे और बुजुर्ग हो रहे डायरिया का शिकार, जानिए कब तक रहेगा Heat wave का असर

Fri, 10 Jun 2022 09:29 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 10 Jun 2022 09:29 AM IST
सार

दोपहर में गर्मी और रात में उमस के कारण वायरल फीवर भी हो रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इन दिनों जरनल फिजिशियन डॉ. संदीप टंडन और डॉ. राम प्रकाश 250 से 300 मरीजों को देख रहे हैं। पहले यह संख्या दो सौ के आसपास थी। अब आ रहे मरीजों में 75 से 80 मरीज उल्टी, दस्त, बुखार, खांसी, जुखाम, वायरल फीवर के हैं। 

विज्ञापन
Weather Update: temperature today, Children and elderly affected by diarrhea, heat wave effect will remain for few more days
गर्मी, देहरादून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दून में अधिकतम तापमान लगातार सातवें दिन भी 40 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह का कहना है कि हीटवेव का असर फिलहाल कुछ दिनों तक जारी रहेगा। 15 जून के बाद ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है

विज्ञापन


हरिद्वार में सूरज आग उगल रहा है। गर्मी से हर कोई बेहाल है। ऐसे में डायरिया के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक डायरिया की चपेट में हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर दिन उल्टी, दस्त और वायरल फीवर के डेढ़ सौ मरीज पहुंच रहे हैं। एक बाल रोग विशेषज्ञ के छुट्टी पर होने पर सारा भार एक डॉक्टर पर है।
विज्ञापन


धर्मनगरी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। ऐसे में लोग डायरिया की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। दोपहर में गर्मी और रात में उमस के कारण वायरल फीवर भी हो रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इन दिनों जरनल फिजिशियन डॉ. संदीप टंडन और डॉ. राम प्रकाश 250 से 300 मरीजों को देख रहे हैं। पहले यह संख्या दो सौ के आसपास थी। अब आ रहे मरीजों में 75 से 80 मरीज उल्टी, दस्त, बुखार, खांसी, जुखाम, वायरल फीवर के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

40.1 डिग्री सेल्सियस तक गया तापमान

डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि गर्मी के कारण डायरिया और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वहीं बाल रोग विशेष डा. हितेंद्र जंगपांगी की ओपीडी में भी 85 से 95 बच्चों में से 55 से 65 बच्चे डायरिया, उल्टी, दस्त बुखार, खांसी से ग्रस्त होकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शशिकांत के छुट्टी पर रहने से उन्हें अकेले मरीजों को देखना पड़ रहा है। वहीं रुड़की शहर से देहात तक पिछले कई दिन से पड़ रही तेज गर्मी से हर कोई बेहाल है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस तक गया। 

ये भी पढ़ें...खौफनाक:  कूड़ा बीन रही महिलाओं को बोरे में मिला गर्भवती का शव, सिर कटी लाश देख कांप उठी रूह, दफन है राज

बाजार व चौराहों पर पसरा सन्नाटा

मौसम के तल्ख तेवर से लोगों की शहर के मुख्य चौराहों और सार्वजनिक रास्तों पर आवाजाही कम हो गई है। बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। दोपहर होते-होते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। आलम यह रहा कि तेज धूप के साथ लू के गर्म थपेड़ों ने मुसीबत और बढ़ा दी। दोपहर को शहर की प्रमुख बाजार व चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं घरों में बैठे लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सहारा लिया, पंखे व कूलर भी गर्मी के सितम से राहत पहुंचाने में नाकाम साबित हुए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी एक-दो दिन भीषण गर्मी से राहत पाने की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि दो से तीन दिन बाद बूंदाबांदी की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed