फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather update of uttarakhand.

करवट लेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी की संभावना

Wed, 04 Nov 2015 03:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Nov 2015 03:00 AM IST
विज्ञापन
weather update of uttarakhand.
प्रदेशभर में आज (बुधवार) को मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसके तहत प्रदेशभर में आज बारिश और बर्फबारी हो सकती है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन


राजधानी सहित प्रदेशभर में मंगलवार को आंशिक बादल छाए रहे। तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम रंग बदल सकता है। उन्होंने बताया कि अभी दो दिन पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में छाए रहेंगे बादल
बुधवार को प्रदेश में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात भी हो सकता है। राजधानी में भी सुबह से आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बुधवार को तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आने की संभावना जताई है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed