{"_id":"2d8b5a078dbd61a0268018d72a335bd6","slug":"weather-update-of-uttarakhand-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेशभर में हल्की बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेशभर में हल्की बारिश की संभावना
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 30 Aug 2015 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में फिलहाल भारी बारिश से राहत रहेगी, लेकिन कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने देहरादून सहित पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
प्रदेश में कई जगहों पर शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजधानी में भी सुबह से दोपहर तक उमस के बाद करीब एक घंटे जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग ने 6.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की है।
विज्ञापन
चारधाम मार्गों पर रहेगी राहत
मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए अपेक्षाकृत भारी बारिश हो सकती है।
चारधाम यात्रा मार्गों पर फिलहाल भारी बारिश से राहत रहेगी। राजधानी में भी बादल छाये रहेंगे। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि रविवार को 31 डिग्री पारा रहने का अनुमान है।
विज्ञापन