{"_id":"a96bf7fa6d164c03cddf415a1ab0c6c4","slug":"weather-update-of-uttarakhand-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ पर आज रहेगा भारी बारिश का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ पर आज रहेगा भारी बारिश का साया
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 04 Aug 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में मंगलवार से कुछ जगहों पर अपेक्षाकृत भारी बारिश होने की संभावना है जबकि अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश रहेगी। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी अपेक्षाकृत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि रविवार को मौसम विभाग ने दो दिन बारिश से राहत की भविष्यवाणी की थी।
विज्ञापन
सोमवार को खुला रहा मौसम
प्रदेश भर में सोमवार को ज्यादातर जगहों पर मौसम खुला रहा। दोपहर बाद राजधानी सहित कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल व पिथौरागढ़ में अपेक्षाकृत भारी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में अपेक्षाकृत भारी बारिश हो सकती है। हालांकि कहीं भी बारिश से जुड़ी चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
राजधानी में पांच डिग्री चढ़ा पारा
राजधानी देहरादून में सोमवार को खिली धूप की वजह से पारा करीब पांच डिग्री चढ़ गया। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, वहीं सोमवार को पारा चढ़कर 32 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को राजधानी में बादल छाये रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।