{"_id":"5c198ee51bb2bbacfe8c4bad53162311","slug":"weather-update-of-uttarakhand-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्री रहें सतर्क, बिगड़ सकता है मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्री रहें सतर्क, बिगड़ सकता है मौसम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा के लिए मौसम विभाग ने एक बार फिर कुछ जगहों पर भारी बारिश का अंदेशा जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक पांच जुलाई को अपेक्षाकृत भारी बारिश के बाद छह जुलाई को सभी रूटों पर अपेक्षाकृत भारी से भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को प्रदेशभर में कई जगहों पर बारिश हुई। चारधाम यात्रा मार्गों पर भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।
छह जुलाई को रहें ज्यादा सतर्क
मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि पांच जुलाई को केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में 40 से 80 मिमी बारिश हो सकती है। लिहाजा यात्रियों को एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
जबकि छह जुलाई को सभी जगहों पर भारी बारिश (65.5 से 124.5 मिमी) का खतरा है। उन्होंने बताया कि चारधाम पर जाने वाले यात्रियों को छह जुलाई को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन