{"_id":"a94066d08fc256e41ee991aa66a051d8","slug":"weather-update-of-dehradun-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बादल दिला सकते हैं तपती गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बादल दिला सकते हैं तपती गर्मी से राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 10 May 2015 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी से फिलहाल निजात मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। शनिवार को भी सुबह से ही धूप की वजह से मौसम गर्म रहा। दिन में चली हल्की हवाएं भी पारे को नहीं हिला सकी।
विज्ञापन
हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार को हल्के बादल रहने की संभावना जताई है। ऐसा हुआ तो कुछ राहत मिल सकती है।
गर्मी ने किया परेशान
शनिवार को सुबह से ही खिली धूप और हल्की हवाओं के बीच तपिश ने जीना दूभर कर दिया। लोग गर्मी से हलकान नजर आए। दोपहर के वक्त सड़कों पर भीड़ कम हो गई।
मौसम विभाग ने अधिकतम पारा 37.1 और न्यूनतम पारा 22.6 डिग्री रिकॉर्ड किया है। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि रविवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
हल्की बारिश की भी संभावना
कुछ जगहों पर 55 से 65 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जबकि राजधानी दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी संभावित है। इससे पारे में दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन