{"_id":"6709201debe830496427a8a33be54fd9","slug":"weather-update-of-dehradun-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में हुई बारिश से लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में हुई बारिश से लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 15 Mar 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में शनिवार को देर रात गरज के साथ बारिश हुई। इसके साथ ही रविवार की सुबह आसमान में बादलों का डेरा रहा। बारिश होने से राजधानी का तापमान गिर गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को छाए रहे बादल
राजधानी में शुक्रवार को भी तकरीबन दिन भर बादल छाए रहे। बीच में एक-दो बार सूरज चमका, लेकिन जल्द बादलों ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया।
दिन के पारे में तकरीबन दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 72, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 34 दर्ज हुआ।
विज्ञापन
गिर सकता है तापमान
राज्य मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान उछाल भर सकता है। यह क्रमश: 25 और 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन