{"_id":"75a72ddd1c10f3a6b86ecfdfac03797f","slug":"weather-update-in-uttarakhand-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में छाए रहे बादल, बारिश 50-50","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में छाए रहे बादल, बारिश 50-50
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Jun 2014 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में मंगलवार को बादल, बारिश का आलम 50-50 रहा। शहर के हृदय स्थल घंटाघर, तिब्बती मार्केट समेत बाहरी इलाकों मियांवाला, हर्रावाला आदि पर इंद्रदेव मेहरबान हो गए।
विज्ञापन
वहां पानी बरसा, लेकिन बाकी शहर के हिस्से बस बादल आए, जो हवा के संग उड़ते धूप संग आंख-मिचौली खेलते रहे।
पारा गिरने से राजधानीवासियों को राहत महसूस हुई। इसका असर बाजारों में भी दिखाई दिया। जहां धूप की वजह से सन्नाटा पसरा रहता था, मंगलवार को चहल-पहल रही।
दून में आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 78, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 50 रिकार्ड हुआ। राजधानी में 0.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। टिहरी और मुक्तेश्वर में भी बारिश के रिकार्ड ने यही माप दर्शाया।
विज्ञापन
राज्य मौसम केंद्र पर भरोसा करें तो प्रदेश में आज बुधवार को कई स्थानों पर हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना है। खास तौर पर उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ आदि जनपदों में गरज बरस संभव है। यहां हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
राजधानी दून में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बौछार पड़ सकती है। तापमान में तकरीबन दो डिग्री सेल्सियस का उछाल संभावित है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। न्यूनतम तापमान में हालांकि किसी तरह का बदलाव संभावित नहीं।