{"_id":"62da17c74f5ed751b52a4378","slug":"weather-update-heavy-rain-in-uttarakhand-161-roads-closed-including-nine-state-roads-due-to-rain-and-landsli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: नौ राज्य मार्गों सहित 161 सड़कें बंद, राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 103 टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: नौ राज्य मार्गों सहित 161 सड़कें बंद, राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 103 टीमें गठित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 22 Jul 2022 10:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बारिश और भूस्खलन से सिरोहबगड़ का हाल।
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रदेश में बारिश आफत बनकर बरस रही है। लगातार बारिश और भूस्खलन से राज्यभर में 161 मार्ग बंद हैं। बंद मार्गों में नौ राज्य मार्ग भी शामिल हैं। प्रांतीय खंड उत्तरकाशी में कमद अयारखाल मोटर मार्ग बंद हो गया है। प्रांतीय खंड पिथौरागढ़ में सातसिलिग थल मोटर मार्ग, निर्माण खंड दुगड्डा में स्व.जगमोहन सिंह नेगी मोटर मार्ग, निर्माण खंड ऊखीमठ में मक्कू-पलद्वाड़ी-परकंडी-भीरी मार्ग भी अवरुद्ध है।
इसके अलावा प्रांतीय खंड गोपेश्वर में बिरही-गौणा मोटर मार्ग एवं रुद्रप्रयाग-पोखरी गोपेरश्वर मोटर मार्ग में यातायात ठप है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी बंद मार्गों को खोलने में जुटी है। ग्रामीण क्षेत्रों के भी कई मार्ग मलबा आने से जगह-जगह बंद हो गए हैं। जिससे ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आपदा प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों के लिए 103 टीमें गठित की गई हैं। आपदा की स्थिति में पशुपालन विभाग की ओर से विकासखंड, जिला, मंडल एवं राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
2 of 5
सड़कें बदहाल
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
राज्य में 118 चारा बैंक स्थापित हैं, जिसमें पर्याप्त मात्रा में कॉम्पैक्ट फीड ब्लॉक उपलब्ध है। जबकि जल संस्थान विभाग की ओर से दैवी आपदा से संबंधित क्षति को ध्यान में रखते हुए भी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।
3 of 5
सड़कें बदहाल
- फोटो : अमर उजाला
विभिन्न शाखाओं में पेयजल उपलब्ध कराए जाने के लिए 71 विभागीय टैंकर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बदरीनाथ हाईवे का हाल
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
सिंचाई विभाग की ओर से हर जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं देहरादून में केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना मानसून सत्र में की जा चुकी है।
बारिश और भूस्खलन से लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
जनपद बागेश्वर एवं टिहरी में भारी बारिश की वजह से कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित है। लोक निर्माण विभाग की ओर से 93 मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।