फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Presidential Election: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर उत्तराखंड में आतिशबाजी के साथ मना जश्न, तस्वीरें

Thu, 21 Jul 2022 10:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Presidential Election: Draupadi Murmu became new President of india bjp celebration in uttarakhand
उत्तराखंड में जश्न मनाते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उत्तराखंड में भी जश्न मनाया गया। देहरादून भाजपा महानगर ने एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। घोषणा होते ही भाजपाई बृहस्पतिवार  को शाम महानगर कार्यालय में एकत्र हुए और ढोल बजाकर और आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया।



कार्यकर्ताओं ने एक संघर्षशील आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इसके बाद महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक भी हुई। महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने बताया कि राज्य के सभी मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता आदिवासी और जनजाति बहुल क्षेत्रों में अगले एक सप्ताह तक हर्ष कार्यक्रम करेंगे। 

इसी के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ता आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक अपने और परिचितों के आवासों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। 

Presidential Election: Draupadi Murmu became new President of india bjp celebration in uttarakhand
उत्तराखंड में जश्न मनाते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

वहीं, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित मुर्मू का प्रेरणदायी जीवन जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण की भावना से परिपर्ण रहा है। उन्होंने जिस निस्वार्थ भाव से खुद को देश व समाज की सेवा में समर्पित किया व वह सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। 

Presidential Election: Draupadi Murmu became new President of india bjp celebration in uttarakhand
उत्तराखंड में जश्न मनाते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में शहर से लेकर देहात तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। आतिशबाजी कर और दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर आतिशबाजी करने के बाद मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Presidential Election: Draupadi Murmu became new President of india bjp celebration in uttarakhand
उत्तराखंड में जश्न मनाते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से हर तरफ खुशी का माहौल है।  मंडल अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें महिलाओं को सम्मान दिया जाता है। 

विज्ञापन
Presidential Election: Draupadi Murmu became new President of india bjp celebration in uttarakhand
उत्तराखंड में जश्न मनाते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए रात्रिभोज में शामिल होंगे। इस दौरान वे मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर विजयी होने की शुभकामनाएं भी देंगे। उनका शुक्रवार से नई दिल्ली प्रवास का कार्यक्रम है। 24 जुलाई को प्रधानमंत्री भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों के बैठक लेंगे। इस बैठक में भी मुख्यमंत्री धामी शामिल होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed