{"_id":"3a4788fd053b6a5c912cbf74a6e95776","slug":"weather-report-of-dehradun-and-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पढ़िए, कैसा रहेगा दून में मंगल को मौसम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, कैसा रहेगा दून में मंगल को मौसम?
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 Aug 2014 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में मंगलवार शाम को गरज-बरस रह सकती है। राज्य मौसम केंद्र ने राजधानी के कुछ इलाकों में गरज संग बौछार पड़ने की संभावना जताई है। इसके अलावा प्रदेश भर में मौसम आम तौर पर सूखा रहेगा। राजधानी दून में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
उधर, राजधानी में सोमवार को दिन भर धूप और गर्मी ने लोगों का पसीना निकाला। दोपहर बाद बादलों ने आसमान को ढक लिया, लेकिन वह बरसे नहीं, इससे लोगों की दिक्कत बढ़ गई। उमस में इजाफा हुआ।
विज्ञापन
चुभती गर्मी से लोग बेहाल रहे। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 93, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 60 दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में इस सप्ताह ज्यादा बरसे बादल
उत्तराखंड में इस सप्ताह बादल ज्यादा बरसे हैं। बीती 14 अगस्त से लेकर 20 अगस्त को खत्म हुए सप्ताह की बात करें तो उत्तराखंड में बारिश सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक रही है। इस समयावधि में सामान्य रूप से बारिश का आंकड़ा 98.8 मिलीमीटर रहा है, जबकि वास्तविक बरसात 106.8 मिलीमीटर हुई है।
यह आंकड़े भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी के हैं। अगर बीती एक जून से 20 अगस्त तक की समयावधि पर नजर डालें तो सामान्य रूप से बारिश का माप 894.2 मिलीमीटर रहा है, जबकि इस दफा इस समयावधि में बारिश 769.5 मिलीमीटर रिकार्ड की गई है। 11 फीसदी बारिश कम होने के बावजूद इसे सामान्य बरसात की ही श्रेणी में रखा गया है।