फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather patterns will change in uttarakhand

उत्तराखंड : भीषण गर्मी के बीच पहाड़ों में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज बारिश-ओलावृष्टि के आसार

Thu, 21 Apr 2022 02:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 21 Apr 2022 02:22 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता व दक्षिण से आ रही नम हवाओं के दबाव के चलते आज (बृहस्पतिवार) गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पहाड़ों के साथ देहरादून में 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की भी आशंका। 

विज्ञापन
Weather patterns will change in uttarakhand
उत्तराखंड मौसम... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में पारे की उछाल ने लोगों का जीना दुश्वार किया है। हरिद्वार में 40, ऋषिकेश और देहरादून जैसे स्थानों पर 39 डिग्री सेल्सियस तक तापमान चला गया है। गर्मी से पस्त लोगों के लिए राहत भरी खबर है कि मौसम का मिजाज बदलेगा। बारिश, ओलावृष्टि, बिजली गिरने के साथ ही तेज अंधड़ के आसार हैं। 

विज्ञापन

 
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता व दक्षिण से आ रही नम हवाओं के दबाव के चलते आज (बृहस्पतिवार) गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जना के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में बिजली गिरने के साथ ही 60 से 70  किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की भी संभावना जताई है। कहीं-कहीं हवाओं की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा हो सकती है। ऐसे में अलर्ट रहने की भी जरूरत है। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक मौसमी बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और दक्षिण से आ रही नम हवाएं हैं। दो-तीन दिनों तक मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज गर्जना और ओलावृष्टि के साथ बारिश की संभावना है। राजधानी दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। राजधानी दून में भी 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed