{"_id":"31891066cfbfa0c1b17dfb6b82f6d225","slug":"weather-of-dehradun-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और ओलावृष्टि के लिए रहिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और ओलावृष्टि के लिए रहिए तैयार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 13 Apr 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून में शनिवार शाम मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। शाम तकरीबन साढ़े चार बजे आसमान में बादल घिर गए, हालांकि बरसे नहीं। टिहरी में कई क्षेत्रों में मामूली वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन
पहाड़ पर आज गरज संग बौछार, आंधी और ओलावृष्टि की आशंका है। दून में भी इसी तरह का मौसम रह सकता है।
गरज वाले बादल हो सकते हैं विकसित
दून के पर्वतीय क्षेत्रों मसलन, चकराता, मसूरी के साथ ही टिहरी, बागेश्वर जिले में गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते माना जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, शनिवार को राजधानी दून में चुभने वाली धूप रही। लोगों ने दोपहर के वक्त सड़कों पर निकलने से गुरेज किया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 70, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 30 रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।
विज्ञापन
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो रविवार को अधिकतम तापमान में तकरीबन तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। अधिकतम तापमान 28, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।