फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather in winter.

उत्तराखंड: इस साल सर्दी के मौसम का 'मूड' खराब

Tue, 02 Dec 2014 01:47 PM IST
प्रवेश कुमारी/ अरम उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/ अरम उजाला, देहरादून Updated Tue, 02 Dec 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
weather in winter.

सर्दी के मौसम का मूड अबकी बार खराब है। कड़कड़ाती सर्दी का महीना माने जाने वाला दिसंबर शुरू हो चुका, लेकिन दून में दिन का पारा उतरने को तैयार नहीं।

विज्ञापन


सोमवार को भी दून में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। आंकड़ें देखें तो बीते दो साल से नवंबर का मौसम मामूली बदलाव का ट्रेंड प्रदर्शित कर रहा है। दिन, और रात के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आने वाले सप्ताह भर के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो अभी 7 दिसंबर तक पारा 25 डिग्री ही बना रहने वाला है। न्यूनतम तापमान हालांकि पांच दिसंबर के बाद 7 तक आने की संभावना बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर का शुरुआती मिजाज भी कुछ जुदा है, जबकि दिसंबर 12 की बात करें तो शुरुआती 10 दिनों में दिन का पारा 23-24 अधिकतर रहा। न्यूनतम पारा भी 7-8 पर बना रहा।

नवंबर 2012 में 17 से नीचे पहुंचा था पारा

weather in winter.

5 दिसंबर को यह 6 डिग्री रिकार्ड हुआ। दिसंबर 13 शुरुआती 10 दिन में दिन के पारे में तकरीबन एक डिग्री का हेर-फेर रहा। 24-25 के आस-पास दिन का पारा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान भी 8-10 के बीच रहा। अबकी यह हाल है कि दिसंबर के शुरुआती दिन ही पारा 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास है।  

दो साल पहले यानी 2012 में 30 नवंबर को अधिकतम तापमान 17 से भी नीचे पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 29 और 30 सितंबर को 7 से भी नीचे पहुंच गया।

बीते साल यानी नवंबर 13 में 8 तारीख को तापमान 20 के आस-पास रिकार्ड हुआ। 10 नवंबर को ही तापमान 8.6 पहुंच चुका था, लेकिन अबकी नवंबर माह के आखिरी दिन तापमान 9 से नीचे पहुंचा।

मौसम में परिवर्तन एक दिन में भी हो सकता है और इसमें सालों भी लग सकते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि जलवायु बदल रही है। इसमें पर्यावरण प्रदूषण भी एक बड़ा कारक है।
- डॉ. वीसी तिवारी, वरिष्ठ जलवायु विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed