फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update: Meteorological Department warns, adverse conditions are being created for next seven to ten days

Weather Today: मौसम विभाग ने किया आगाह, अगले सात से दस दिन तक बन रहीं विषम परिस्थितियां

Mon, 02 Nov 2020 10:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 02 Nov 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update: Meteorological Department warns, adverse conditions are being created for next seven to ten days
उत्तराखंड का मौसम - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले सात से दस दिन तक ठंड और फ्लू फैलने का खतरा जताया है। विभाग की ओर से इस संबंध में अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर, पहाड़ी जिलों में बर्फबारी के आसार भी जताए गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेशभर में रविवार को दिन में धूप खिली रही। दोपहर बाद आंशिक बादल आने के बाद ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले सात से दस दिन तक तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस तक का वेरिएशन आ सकता है।
विज्ञापन


तापमान ऊपर-नीचे होने की वजह से ठंड बढ़ने और इससे फ्लू फैलने का खतरा पैदा हो गया है। लिहाजा, प्रदेशवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बादलों के बीच ठंड में भी इजाफा हो सकता है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को भी दिन का तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का ही अनुमान है।

केदारनाथ समेत मद्महेश्वर व तुंगनाथ ने बर्फबारी 

केदारनाथ समेत मद्महेश्वर व तुंगनाथ में आधा घंटे तक हुई हल्की बर्फबारी से यहां ठंड बढ़ गई। जबकि निचले इलाकों में दिनभर सूरज व बादलों की आंखमिचौली होती रही। रविवार को केदारनाथ में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप भी खिली रही, लेकिन दोपहर बाद अचानक घिरे घने बादलों के बीच कुछ देर बूंदाबांदी हुई और फिर बर्फबारी होने लगी।

लगभग आधा घंटे तक हुई हल्की बर्फबारी का धाम में मौजूद श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया, लेकिन इसके बाद बढ़ी ठिठुरन के कारण सभी लोग कमरों में दुबक गए।

दूसरी ओर दुग्ध गंगा, चोराबाड़ी व वासुकीताल के ऊपरी तरफ जमकर हिमपात हुआ। केदारनाथ में इस सीजन की तीसरी बर्फबारी है। मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग समेत जिले के अन्य इलाकों में सुबह से ही बादलों की आंखमिचौली होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed