फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand : Orange Alert for Extreme Rainfall in Many district

Weather Today: उत्तराखंड में आज कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट 

Sat, 08 Aug 2020 03:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 08 Aug 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand : Orange Alert for Extreme Rainfall in Many district
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के कई जिलों में आज बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर तेज बौछारों के साथ भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन



वहीं, रविवार को भी पिथौरागढ़, हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, चमोली, देहरादून के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैलाश मानसरोवार मार्ग बंद होने से मुश्किल हुई लोगों की आवाजाही

धारचूला के उपजिलाधिकारी ने बंद पड़ी तवाघाट-लिपुलेख-कैलाश मानसरोवर और तवाघाट-सोबला सड़क का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने सीमा सड़क संगठन को शीघ्र मार्ग खोलने के निर्देश दिए। सड़क 14 दिन से बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  

उन्होंने कहा कि व्यास सड़क में बरतीघाट, गस्कू व गर्बाधार में सड़क बंद है। जिसको तेजी से खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। किसी प्रकार की आपदा की आशंका को देखते हुए सिर्खा, गाला गाड़ तक पारंपरिक पैदल मार्ग को भी ठीक किया जाएगा, जिसके लिए लोनिवि को निर्देश दिए हैं। दारमा सड़क में नारायणपुर से छिरकिला तक मार्ग बंद है। ग्रिफ को रास्ता खोलने को निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान मौजूद ग्रिफ के अधिकारियों ने कहा कि तवाघाट से सोबला तक रोड के लिए सरकार ने कोई धन नहीं दिया है। इसके चलते कार्य में दिक्कत आ रही है। एसडीएम ने कहा कि गत वर्षों की भांति हेलीकॉप्टर की मांग कर व्यवस्था की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed