{"_id":"5fb539298ebc3e9bc3697266","slug":"weather-forecast-today-update-in-uttarakhand-news-rainl-and-snowfall-expected-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Today : उत्तराखंड में छाए रहे बादल, हेमकुंड साहिब में जमी दो फीट तक बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Today : उत्तराखंड में छाए रहे बादल, हेमकुंड साहिब में जमी दो फीट तक बर्फ
Thu, 19 Nov 2020 08:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 19 Nov 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
हेमकुंंड साहिब
- फोटो : अमर उजाला
हेमकुंड साहिब में पिछले दिनों जमकर हिमपात हुआ, जिससे यहां करीब दो फीट तक बर्फ जम गई है। 10 अक्तूबर को कपाट बंद होने के बाद हेमकुंड साहिब से पहली तस्वीर आई है, जिसमें चारों तरफ बर्फ दिख रही है। घांघरिया में रह रहे सेवादार हेमकुंड साहिब का जायजा लेने गए थे। गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में दो फीट तक बर्फ जमी हुई है।
बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश के चार पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए थे। आज प्रदेशभर में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। मौसम विभाग की मानें तो उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिर सकती है।
जबकि निचले इलाकों और मैदानी क्षेत्रों हल्की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 23 और 24 नवंबर को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है।