फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: rain snowfall and hailstorm expected today

Uttarakhand Weather Today : मैदानी जिलों में बारिश, आज भी हिमपात और बारिश के भी आसार

Mon, 04 Jan 2021 09:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 04 Jan 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: rain snowfall and hailstorm expected today
उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। रविवार को कई मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन


केदारनाथ और बदरीधाम समेत गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में बर्फबारी हुई जिससे शीतलहर का प्रकोप तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को भी बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के आसार हैं। 
विज्ञापन

 

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के 2500 मीटर या इससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात व मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि, गढ़वाल क्षेत्र में कहीं-कहीं मौसम अधिक खराब हो सकता है। इसमें ओलावृष्टि या आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो-तीन दिन तक मौसम ठंडा रहेगा

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन तक मौसम ठंडा रहेगा। सोमवार को गढ़वाल क्षेत्र में मौसम ज्यादा खराब रहेगा। 

चीन सीमा से सटे क्षेत्रों में पांच फुट तक बर्फ

कुमाऊं में चीन सीमा से सटे ज्योलीकांग, कुटी, कालापानी और लिपुलेख में पांच फुट तक बर्फ गिरी है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले इलाक ों में हुए हिमपात से समूचे कुमाऊं में ठंड बढ़ गई है।

अल्मोड़ा में न्यूनतम तापमान माइनस एक, नैनीताल में एक, बागेश्वर में शून्य तो कपकोट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। राहत की बात यह है कि इस बारिश से पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के जंगलों में धधक रही आग बुझ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed