फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: cold increased in dehradun also

Weather Today : छह डिग्री से नीचे पहुंचा राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान, भीषण ठंड ने छुड़ाई कंपकंपी

Thu, 17 Dec 2020 10:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 17 Dec 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: cold increased in dehradun also
- फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO

राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में बुधवार रात भीषण ठंड ने कंपकंपी छुड़ा दी। सीजन में पहली बार रात का तापमान छह डिग्री से भी नीचे पहुंच गया, जिससे ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग ने आज रात भी ठंड  इजाफा होने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


बुधवार को पूरे दिन राजधानी क्षेत्र में अच्छी धूप खिली रही। दिन में अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि शाम होते ही तेज ठंडी तेज हवाएं चलने लगी और तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। रात होते-होते ठंड काफी अधिक बढ़ गई। इस दौरान कई इलाकों में कोहरा भी छाने लगा। रात को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। हालांकि केंद्र ने आज ठंड में और भी इजाफा होने का अनुमान जताया है। आज न्यूनतम तापमान चार डिग्री के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की है। इससे रात को ठंड में और अधिक इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम केंद्र निर्देशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन इसी तरह का मौसम रहेगा। ठंड में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि दिन के तापमान में भी कमी आने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों के दौरान मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला बढ़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed