फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   weather department 36 hours alert in uttarakhand

अगले 36 घंटे उत्तराखंड पर भारी, संभलकर जाएं चारधाम यात्रा पर

Mon, 30 May 2016 11:46 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 May 2016 11:46 AM IST
विज्ञापन
weather department 36 hours alert in uttarakhand
pre monsoon heavy rain in uttarakhand - फोटो : file photo

सोमवार को नैनीताल में खुर्पाताल के पास सड़क पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है, मार्ग को खोलने का कार्य जारी है।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह से राजधानी देहरादून सहित बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग और गोपेश्वर में बादल छाए रहे। रुद्रप्रयाग, बदरीनाथ, पौड़ी और देहरादून के कई इलाकों में रुकरुक कर बारिश भी हुई, जिससे तापमान में ठंडक का अहसास किया गया। इससे पहले प्रदेश भर में रविवार को भी कई जगहों पर बारिश हुई। 

रुद्रप्रयाग में रविवार देर शाम को हुई मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से अगस्त्यमुनि और जखोली ब्लॉक के गांवों में भारी नुकसान हो गया। यहां मखोली और मणगू गांव में करीब 100 नाली जमीन बह गई और एक गौलाशा क्षतिग्रस्त हो गई। ऐटा गांव में घराट और पैदल पुलिया ध्वस्त हो गई। जिले के पैदल रास्ते में भी बरसाती पानी के ऊफान पर रहे। गबनी गांव में लक्ष्मी-नारायण मंदिर के ऊपर पेड़ गिर गया, जिससे मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में आगामी 36 घंटे पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी 36 घंटे का अलर्ट जारी किया है। इसके तहत राजधानी सहित गढ़वाल मंडल के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही आंधी और ओले भी मुसीबत बढ़ाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में एक दिन पहले हुई बारिश की वजह से गर्मी से राहत रही। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

संभलकर जाएं चारधाम यात्रा पर

weather department 36 hours alert in uttarakhand
चार धाम - फोटो : file photo

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सूबे में आगामी 36 घंटे मौसम के लिहाज से मुश्किल भरे हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अगले 36 घंटे चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन सभी जगहों पर तेज आंधी और ओले पड़ने की भी आशंका है। राजधानी में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है।

आगामी 36 घंटे चारधाम यात्रियों के लिए भी अहम होने वाले हैं। मौसम विभाग के मुताबिक केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री और यमुनोत्री में तेज बारिश के साथ ही ओले भी पड़ सकते हैं। लिहाजा यात्रियों को संभलकर रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed