{"_id":"61c89f640a6648231f60c828","slug":"weather-dehradun-snowfall-in-mussoorie-enthusiasm-among-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों की रानी का मौसम: मसूरी में बर्फबारी से पर्यटकों में उत्साह, पर शीतलहर की चपेट में शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों की रानी का मौसम: मसूरी में बर्फबारी से पर्यटकों में उत्साह, पर शीतलहर की चपेट में शहर
Sun, 26 Dec 2021 10:33 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मसूरी
अमर उजाला ब्यूरो, मसूरी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:33 PM IST
सार
शहर में तेज ठंडी हवाओं के बाद अचानक आसमान से बर्फ के फव्वारे पड़ने लगे, जिसको देखकर शहर में आए पर्यटक उत्साहित नजर आए। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का मानना है कि शहर में बर्फबारी होने के बाद पर्यटन व्यवसाय को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
मसूरी में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार देर शाम हल्की बर्फबारी से शहर में शीतलहर का प्रकोप बढ गया है। शहर में आए पर्यटक बर्फ के फव्वारों को देख खुश होने लगे, लेकिन कुछ देर के बाद बर्फ के फव्वारे बंद हो गए। वहीं, शहर में कड़ाके की ठंड बढने से लोगों की मुश्किलें बढ गई हैं।
विज्ञापन
शहर में रविवार देर शाम को मौसम का अचानक मिजाज बदल गया। शहर में तेज ठंडी हवाओं के बाद अचानक आसमान से बर्फ के फव्वारे पड़ने लगे, जिसको देखकर शहर में आए पर्यटक उत्साहित नजर आए। लेकिन बर्फ के फव्वारों के चलते शहर में कड़ाके की ठंड हो गई है।
विज्ञापन
दिल्ली से आए पर्यटक संजय श्रीवास्तव ने कहा कि उनको उम्मीद थी कि शहर में बर्फ पड़ेगी। हालांकि हल्के बर्फ के फव्वारे देखने को मिले। स्थानीय पर्यटन व्यवसायी अरविंद सेमवाल ने कहा कि शहर में बर्फबारी होने के बाद पर्यटन व्यवसाय को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन