{"_id":"657a41744ee89338d60d7af8","slug":"weather-dal-lake-in-srinagar-and-water-in-pipelines-of-himachal-frozen-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, श्रीनगर में डल झील तो हिमाचल की पाइप लाइनों का पानी जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, श्रीनगर में डल झील तो हिमाचल की पाइप लाइनों का पानी जमा
Thu, 14 Dec 2023 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 14 Dec 2023 05:39 AM IST
सार
हिमाचल के छह नए शहरों के साथ 10 क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। राजधानी शिमला के कोल्ड जोन में पेयजल पाइप जमने लगे हैं। सड़कों पर गिरा पानी भी शीशा बनने लगा है।
विज्ञापन
जमने लगी डल झील...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल ठंड की चपेट में आ गए हैं। हिमाचल के छह नए शहरों के साथ 10 क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। राजधानी शिमला के कोल्ड जोन में पेयजल पाइप जमने लगे हैं। सड़कों पर गिरा पानी भी शीशा बनने लगा है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो श्रीनगर में इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही। वहीं, इस बार चिल्ले कलां से पहले ही डल झील के अलावा अन्य जल स्रोत जमने लगे हैं।
विज्ञापन
- नदियों के किनारों पर जमी बर्फ...हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर, भुंतर, मंडी, रिकांगपिओ, नारकंडा और सेऊबाग का न्यूनतम तापमान पहली बार शून्य से नीचे लुढ़कर माइनस में पहुंचा है। कुकुमसेरी में पारा माइनस 7.3 रिकार्ड हुआ है। लाहौल के ऊपरी इलाकों से निकलने वाली नदियों के किनारे भी जम गए हैं। झीलों पर बर्फ की मोटी परत चढ़ गई है।
विज्ञापन
- औली में बर्फबारी...औली में मंगलवार को जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद यहां के होटलों में क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट के लिए बुकिंग तेज हो गई है। इस समय औली में एक फुट तक बर्फ जम गई है। पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं, उत्तराखंड के निचले इलाकों में शीतलहर जारी है।