{"_id":"785489dd32a9a08d15218d29f535cb23","slug":"weather-changed-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने बदली करवट, अप्रैल में भी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने बदली करवट, अप्रैल में भी ठंड
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 20 Apr 2014 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल माह में भी मौसम ठंड का एहसास करा रहा है। शनिवार को राजधानी दून में कई जगहों पर बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले पड़ने की वजह से मौसम ठंडा हो गया।
विज्ञापन
पढ़िए, चुनावी जंग में डटे नेताओं को डरा रहा टिहरी बांध
विज्ञापन
प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का दावा है कि रविवार को भी ठंड बरकरार रहेगी। हालांकि मैदानी इलाकों में आसमान साफ रहेगा।
प्रदेश भर में बारिश
शनिवार को प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हुई। देहरादून में 5.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। घंटाघर के आसपास के कई क्षेत्रों में अचानक बारिश के साथ ओले गिरने से शहर में ठंडक बढ़ गई।
विज्ञापन
पढ़िए, यहां पर नहीं है प्रत्याशी को प्रचार करने की इजाजत
तापमान में भी करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन भर सूरज धूप-छांव खेलता रहा।
पढ़िए, हम तो भइया 'नेता जी' के साथ
मौसम विभाग का अनुमान है कि मैदानी इलाकों में रविवार को मौसम खुला रहेगा लेकिन ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।