फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather change in uttarakhand

ठंड ऐसी लौटी कि जलने लगे अलाव और हीटर

Sat, 19 Apr 2014 10:09 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 19 Apr 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
weather change in uttarakhand

अप्रैल के महीने में भी बारिश-बर्फबारी ठंड का अहसास करा रही है। शुक्रवार को भी उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। लगभग सभी इलाकों में बारिश हुई।

विज्ञापन


बारिश-बर्फबारी से पहाड़ में अच्छी-खासी ठंड पड़ने लगी है। देहरादून में भी लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर होना पड़ा।

दून में बृहस्पतिवार देर रात बादलों के बरसने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह सुबह तक कायम रहा। दून के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

अलाव का सहारा

weather change in uttarakhand

दून जिले के चकराता में तो लोगों ने ठंड से बचने के लिए हीटर का सहारा लिया। यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकार्ड किया गया। प्रदेश भर में शनिवार को भी गरज संग बादलों के बरसने की आशंका है।

उत्तरकाशी के यमुनोत्री, गंगोत्री, हर्षिल तथा हरकीदून क्षेत्र में शनिवार को बर्फबारी और निचली घाटियों में झमाझम बारिश हुई। बताया गया है कि हर्षिल, गंगोत्री समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तो तापमान शून्य से चार डिग्री के बीच बना हुआ है।

8 डिग्री तक पारा लुढ़का

weather change in uttarakhand

उत्तरकाशी शहर में भी पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, और औली के साथ ही ऊंचाई वाले अन्य क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। रुद्रप्रयाग जिले में भी दो दिन से बारिश हो रही है।

ऊखीमठ, गुप्तकाशी और जखोली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि और तिलवाड़ा जैसे निचले स्थानों पर ठंडी हवाएं चल रही हैं।

दून में शाम साढ़े पांच बजे तक 5.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पंतनगर में बारिश का रिकार्ड 9.7 दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर में कुल 11 मिलीमीटर वर्षा हुई। टिहरी में बारिश का आंकड़ा 12.7 रिकार्ड किया गया। राज्य मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गरज वाले बादल विकसित होने की संभावना है।

दून का तापमान
अधिकतम-23.2
न्यूनतम-15.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed