फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   weather change in dehradun.

उत्तराखंड में बदला मौसम, बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड

Fri, 11 Dec 2015 01:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 11 Dec 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
weather change in dehradun.

राजधानी देहरादून सहित पूरे प्रदेश का मौसम शुक्रवार की सुबह कुछ बदला सा नजर आया। जहां दून में गुरुवार की देर रात झमाझम बारिश के साथ शुक्रवार की सुबह बादल छाए रहे। इसके साथ ही उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की खबर है। मसूरी में भी मौसम ने करवट ली है। ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबके हुए हैं।

विज्ञापन


वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में शुक्रवार को तड़के बारिश हुई। मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


गुरुवार की रात हुई तेज बारिश के बाद शुक्रवार की सुबह भी दून पर बादल महरबान रहे। सुबह से आसमान में छाए बादलों से इतना अंधेरा हो गया जैसे की रात हो। कुछ देर तेज हवाएं भी चलीं, जिसके बाद बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मौसम विभाग ने आशंका जताई थी कि दून सहित पूरे प्रदेश में शुक्रवार को बारिश के साथ ही ऊंचाई वाली जगहों पर भारी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने गुरुवार की शाम से आगामी 36 घंटे तक बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

राजधानी सहित पूरे प्रदेश में गुरुवार को बादल छाए रहे। राजधानी में भी बादलों की वजह से ठंड का मौसम रहा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में कई जगहों पर शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम से आगामी 36 घंटे तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर भारी बर्फबारी हो सकती है। राजधानी में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के बीच पारे में सात से नौ डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

मुनस्यारी में मौसम का पहला हिमपात

weather change in dehradun.

उधर, पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी नगर के आसपास की पहाड़ियों पर बुधवार रात मौसम का पहला हिमपात हुआ। कालामुनि, बेटुलीधार, खलियाटाप, मिलम में खूब हिमपात हुआ है। मुनस्यारी में गुरुवार को भी बादल छाए रहे।

कड़ाके की ठंड से यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उधर, जिला मुख्यालय समेत अन्य इलाकों में गुरुवार को मौसम सामान्य बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

अभी मौसम में कोई बड़ा बदलाव आने वाला नहीं है। इस बीच जिले के सभी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। घाटी वाले इलाकों में सुबह के समय छाने वाले घने कोहरे से तापमान में गिरावट आ रही है और लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है।

बिजली कड़कने से फूंके कई उपकरण
मुनस्यारी में तहसील क्षेत्र के सरमोली गांव में बुधवार की शाम बिजली कड़कने के दौरान लोगों के कई उपकरण फुंक गए। लोगों के टीवी, फ्रिज, बल्ब, चार्जर फुंकने से नुकसान हुआ है।

गांव की धनी देवी और सरुली देवी को करंट लगा। यह दोनों मामूली रूप से झुलस गए। तेज आकाशीय बिजली कड़कने से लोगों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed